Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्य ने गुरुवार को ग्राम ऐरायां सादात पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक किया। विधायक ने स्वयं लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवाए और मतदान सूची में नाम सही तरीके से दर्ज कराने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र नागरिक अपना नाम शामिल करवाएं तथा जिनके नाम में त्रुटि या परिवर्तन की आवश्यकता है, वह भी समय रहते सुधार करवाएं। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं से विशेष रूप से इस अभियान में भाग लेने की अपील की। विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना हर नागरिक का अधिकार है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक भी है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और हर पात्र व्यक्ति तक यह जानकारी पहुंचे। इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान फरमानुल हक़ एवं ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास की सराहना की और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करते दिखे।