ऊषा मौर्य ने किया दो सीसी मार्गों का लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

FATEHPUR NEWS: सपा नेत्री एवं हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्य ने गुरुवार को क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण मार्गों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने ग्राम ऐरायां सादात एवं इजूरा बुजुर्ग में विधायक निधि से निर्मित सीसी मार्गों का विधिवत लोकार्पण किया, जिसके बाद ग्रामीणों में हर्ष की लहर देखी गई। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जहां ग्रामवासियों ने विधायक ऊषा मौर्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से मार्गों के निर्माण की मांग थी, जिससे अब आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ऐरायां सादात प्रधान फरमान उल हक, इज़ूरा बुजुर्ग प्रधान नदीम उद्दीन, विधानसभा महासचिव रामबाबू यादव, विकल्प मौर्य, सुघर यादव, अशफाक, नौशाद, विवेक यादव, अजय पासवान सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *