Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

घटना की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा राज
FATEHPUR NEWS: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में बुधवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे 46 वर्षीय स्टील बर्तन दुकानदार उमेश कुमार सेन उर्फ साधु सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, उमेश सेन हुसैनगंज-कड़ा मार्ग स्थित करन सिंह पटेल के मकान में किराये पर दुकान चला रहे थे। मकान मालिक ने उन्हें एडवांस डिपॉजिट जमा करने का दबाव बनाया था। बीते बुधवार को उन्होंने नया कमरा अतुल साहू के यहां बुक किया और उसमें स्टील बर्तन का सामान पहुंचा दिया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने नया कमरा देखा। शटर उठाने पर उमेश सेन का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने दौड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सफेद कागज बरामद किया, जिसे परिजन सुसाइड नोट मान रहे हैं। हालांकि मिले सुसाइड नोट कि भाषा स्पष्ट रूप से समझ नहीं आने कि बात सामने आई है जिसको लेकर अभी तक कोई भी अधिकृत पुलिस अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है। वहीं मृतक की पत्नी वंदना सेन ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। दो बेटियाँ शादीशुदा हैं, सबसे छोटी बेटी खुशबू 20 वर्ष की है और सबसे छोटा बेटा लकी सेन 15 वर्ष का है। स्थानीय व्यापारी बताते हैं कि मृतक डिपॉजिट और मकान खाली कराने को लेकर काफी परेशान थे। थाना सुल्तानपुर घोष की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस द्वारा मृतक के फोन का सीडीआर भी खंगाला जा रहा है, जिससे घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।