वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं

ETAWA NEWS: इटावा-पुलिस कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नियमित रुप से होने वाली जनसुनवाई की गयी । जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया । एसएसपी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदकों की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना  पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *