Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

587 जोड़ों ने रचाई नई जीवन की शुरुआत, मंच से गूंजा विकास व कल्याण का संदेश
JAUNPUR NEWS: शाहगंज तहसील स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का शुभारम्भ मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद कुवर हरिवंश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अतिथियों का भव्य स्वागत
महोत्सव स्थल पर पहुँचे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने मिशन शक्ति स्टॉल का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
सामूहिक विवाह बना आकर्षण, 587 जोड़ों का विधिपूर्वक विवाह
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा सामूहिक विवाह समारोह। 631 पंजीकरण में से 587 जोड़ों का विधि-विधानपूर्वक विवाह सम्पन्न कराया गया। मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित joड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
गरीबों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है सरकार – धर्मवीर प्रजापति
अपने संबोधन में धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने आवास, गैस, शिक्षा, आयुष्मान कार्ड व सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार आमजन को अधिक से अधिक राहत दे रही है।
महोत्सव की सफलता पर विधायक ने दी बधाई
विधायक रमेश सिंह ने शाहगंज महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।
जोड़ों की पहचान बायोमेट्रिक से – डॉ. दिनेश चन्द्र
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सामूहिक विवाह योजना में जोड़ों की पहचान बायोमेट्रिक विधि से सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्वयं को ‘बेटियों का अभिभावक’ बताते हुए कहा कि हर जोड़े को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्र भरने की भी अपील की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध होते रहे।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, पीडी के.के. पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता रही।