राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

BALRAMPUR NEWS: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर में सायं 4:30 बजे से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम मोहम्मद रफी ने की। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार, सचिव डीएलएसए शैलेन्द्र नाथ, सहायक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौरयान, उप प्रभागीय वनाधिकारी बीना तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों व विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने सचिव डीएलएसए को निर्देशित किया कि पैरालीगल वालंटियर्स के माध्यम से न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार, तहसील मुख्यालय तथा बैंक आदि सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *