मीरजापुर पुलिस का शहरभर में फ्लैग मार्च

विन्ध्यवासिनी धाम में सुरक्षा इंतज़ामों का एएसपी ने लिया जायजा
MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और सघन चेकिंग की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मां विन्ध्यवासिनी धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने क्षेत्राधिकारी चुनार और पुलिस बल के साथ कस्बा चुनार में फ्लैग मार्च किया। जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने संबंधित थानाध्यक्षों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की.क्षेत्राधिकारी अभिसूचना इकाई ने एंटी सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मां विन्ध्यवासिनी धाम, गंगा घाट, स्टेशन, रोडवेज और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सघन चेकिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *