Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी मीरजापुर के आदेश पर 396 मिर्जापुर एसी और 397 मझवां एसी में बीएओ और बीएलए की बूथ स्तरीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार आईएएस और सीडीओ विशाल कुमार आईएएस के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने ब्लॉक सिटी के भीस्कुरी और बरकाछा क्ला स्थित मतदान केंद्रों पर बीएओ बीएलए मीटिंग में प्रतिभाग किया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बीएओ सुपरवाइजरों के साथ बीएलए की मीटिंग में आवश्यक जानकारी शेयर की। भीस्कुरी में एसडीएम सदर ने बीएलए के साथ ही मतदाताओं को भी इस मीटिंग के संबंध में जानकारी दी गई। एसडीएम सदर ने अवगत कराया कि एसआईआर में किसी भी प्रकार की उदासीनता अक्षम्य मानी जाएगी। बड़ी संख्या में बीजेपी, एसपी, बीएसपी और अन्य दलों के बीएलए/प्रतिनिधि मीटिंग में प्रतिभाग किया। बीएओ बीएलए मीटिंग 6 दिसंबर 2025 को भी होगी।