मण्डलायुक्त ने गौ आश्रय स्थल व आर0आर0सी0 सेंटर का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को सिटी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हनुमान पड़रा में भ्रमण के दौरान गौ आश्रय स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। तथा गौवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण, भूषा की उपलब्धता, खरी चूनी की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने निर्देशित किया कि भूषा व पुआल के भूषा के साथ हरा चारा की मात्रा भी बढ़ाए ताकि पशु उसे खा सकें। इस दौरान मण्डलायुक्त ने गाय को गुण भी खिलाया। आर0आर0सी0 सेंटर का भी मण्डलायुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार मण्डलायुक्त को बताया कि गांव के कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक को इकट्ठा कर आर0आर0सी0 सेंटर पर लाया जाता है, जहां पर हर कचरे को अलग-अलग कर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है। इस दौरान मण्डलायुक्त द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद को भी देखा तथा उसकी उपयोगिता व बनाने की विधि के बारे में तथा वहां पर उपस्थित केयर टेकर के मानदेय के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सिटी मुनीश कुमार के अलावा ब्लाक अन्य सम्बन्धित अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *