डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज,करेंगे कई कार्यक्रम

MIRZAPUR NEWS: योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 दिसंबर दिन शनिवार को मीरजापुर के दौरे पर रहेंगे। वे हेलीकॉप्टर से दोपहर 12  बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से 12 बजकर 15 मिनट में अष्टभुजा गेस्ट हाउस विंध्याचल पहुंचेंगे। अष्टभुजा गेस्ट हाउस में वे जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर में वे मां विंध्यवासिनी देवी जी का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनपद में 3 घंटे तक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *