Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: उ0प्र0 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएसन के आहवान पर शुक्रवार को विकासखण्ड लालगंज में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों ने धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह की अगुवाई में पंचायत सचिवों ने हाथ में काली पटटी बांधकर विरोध जताया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली तथा बढ़ते गैर विभागीय कार्यभार एवं संसाधनों की कमी से सचिव कार्य करने में असहज बने हुए हैं। उन्होने कहा कि पंचायत सचिव का कार्य फील्ड पर आधारित है। वहीं एक पंचायत सचिव के पास एक से अधिक ग्राम पंचायत का कार्यभार भी होता है। ऐसे में आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना व्यवहारिक रूप से संभव नही बन पा रहा है। संघ ने मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा को सौंपा। इस मौके पर श्रेयस्कर पाण्डेय, शोभनाथ, कृष्ण मुरारी जायसवाल, प्रभात कुमार मिश्र, आत्माराम मौर्य, विपिन कुमार सिंह, रेनू यादव, विमल कुमार, धर्मेन्द्र पटेल आदि पंचायत सचिव मौजूद रहे।