Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक की खामियों पर भी केन्द्र को घेराराज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को संसद में इण्डिगो एयर लाइन्स की पांच सौ से अधिक उड़ानों के अचानक रदद किये जाने को लेकर सरकार के समक्ष बडा सवाल उठाया है। राज्यसभा में शून्यकाल में यह सवाल करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि एयर लाइन्स की एक कंपनी के द्वारा एकाधिकार नीति अपनाने की वजह से लोगों को इन उडानों के रदद होने से परेशानी हुई है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार चहेते पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के लिए एयर लाइन्स कंपनी पर सीधा नियंत्रण रखने में विफल है। उन्होने संसद में उठाए गए सवाल के जरिए सरकार से जानना चाहा है कि वह देश को बताए कि इस अव्यवस्था का समाधान कब तक हो सकेगा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सवाल पर सभापति सी0पी0 राधाकृष्णन ने विभागीय मंत्री को इस सवाल को लेकर जबाबदेही के लिए निर्देशित भी किया। वही कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक 2025 की भी खामियों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इससे राजकोषीय क्षमता कम हो जाएगी। उन्होने कहा कि इस प्रकार के शुल्क बोझ से खुदरा मंहगाई भी बढ़ जाया करती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रूपया रोज गिर रहा है, ऐसे में सरकार मंहगाई पर नियंत्रण करने की जगह खुदरा मंहगाई को बढ़ावा देने का अनावश्यक कदम उठा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी का राज्यसभा में दिये गये वक्तव्य की जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को संसद में इण्डिगो एयर लाइन्स की पांच सौ से अधिक उड़ानों के अचानक रदद किये जाने को लेकर सरकार के समक्ष बडा सवाल उठाया है। राज्यसभा में शून्यकाल में यह सवाल करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि एयर लाइन्स की एक कंपनी के द्वारा एकाधिकार नीति अपनाने की वजह से लोगों को इन उडानों के रदद होने से परेशानी हुई है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार चहेते पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के लिए एयर लाइन्स कंपनी पर सीधा नियंत्रण रखने में विफल है। उन्होने संसद में उठाए गए सवाल के जरिए सरकार से जानना चाहा है कि वह देश को बताए कि इस अव्यवस्था का समाधान कब तक हो सकेगा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सवाल पर सभापति सी0पी0 राधाकृष्णन ने विभागीय मंत्री को इस सवाल को लेकर जबाबदेही के लिए निर्देशित भी किया। वही कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक 2025 की भी खामियों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इससे राजकोषीय क्षमता कम हो जाएगी। उन्होने कहा कि इस प्रकार के शुल्क बोझ से खुदरा मंहगाई भी बढ़ जाया करती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रूपया रोज गिर रहा है, ऐसे में सरकार मंहगाई पर नियंत्रण करने की जगह खुदरा मंहगाई को बढ़ावा देने का अनावश्यक कदम उठा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी का राज्यसभा में दिये गये वक्तव्य की जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।