Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सुल्तानपुर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को संसद में पारित कराए जाने की मांग को लेकर पहुंची यात्रा
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराए जाने की मुहिम को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से रायबरेली उन्नाव कानपुर, फतेहपुर कौशाम्बी प्रतापगढ़ होते हुए सुल्तानपुर पहुंची। ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर बडी संख्या में जुटे वकीलों ने दीवानी न्यायालय गेट नंबर एक के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वहीं अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में शामिल रूरल बार एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने दीवानी तथा कलेक्टेªट कचहरी परिसर में साथियों से मिलकर सुरक्षा अधिनियम के मसौदे तथा कल्याणकारी योजनाओं से जुडी मांगो को लेकर जागरूकता संवाद भी किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि देश भर में लोगों को न्याय मिलने तथा उनके अधिकारो की लड़ाई लड़ने के लिए अधिवक्ता रोज संघर्ष किया करता है। उन्होने कहा कि इसके बावजूद केंद्र व राज्य सरकारें अधिवक्ताओं की सुरक्षा कचहरी कैम्पस तक में सुनिश्चित नही कर पा रही है। उन्होने कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में एसोसिएसन द्वारा राष्ट्रपति के नाम विभिन्न जिलों में हस्ताक्षर अभियान के जरिए सौपे गये ज्ञापन के अनुरूप अगर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम से जुड़ा विधेयक पेश नही हुआ तो वकील संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन के लिए भी कूच करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा अधिवक्ता संगठनों ने सरकार को सौंप रखा है। उन्होने कहा कि इसके बावजूद भी केन्द्रीय विधि मंत्री आगामी आठ दिसंबर को एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर परामर्श का राग अलाप रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार युवा अधिवक्ताओं को लाइब्रेरी प्रोत्साहन भत्ता तथा बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन को भी अमल मे लाने में हर तरह से विफल साबित हो रही है। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा अधिनियम पास करो को लेकर घंटो नारेबाजी भी की। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का संयोजन प्रदेश संयोजक अधिवक्ता विकास मिश्र ने किया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण पाण्डेय तथा राम तीरथ द्विवेदी की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर स्थानीय वकीलों द्वारा समर्थन तथा एकजुटता का भी ऐलान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रवि मिश्र, जनार्दन प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र प्रताप द्विवेदी, सरफराज अहमद, ज्ञानप्रकाश तिवारी, विनोद तिवारी, अतहर अहमद, दिनेश सिंह, प्रदीप राज, नरेन्द्र बहादुर सिंह, जय प्रकाश तिवारी, रामकुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सूरज गिरि आदि अधिवक्ता रहे।