Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के शिव बस्ती के शारदा संगीत महाविद्यालय में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह गो सेवा प्रमुख नवल किशोर ,मुख्य अतिथि सच्चा बाबा आश्रम के महंत पूज्य मनोज ब्रम्हचारी,अध्यक्ष आनन्द मोहन ओझा, विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति बहन अनुराधा खंडेलवाल रही। हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम शारदा संगीत महाविद्यालय के बहनों द्वारा अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए मातृशक्ति बहन अनुराधा ने कहा भारत की संस्कृति हिंदुत्व की है और इस संस्कृति की रक्षा हम सभी का परम कर्तव्य है। मुख्य अतिथि महंत पूज्य मनोज ने कहा कि भारत का उत्थान करना है तो हिंदुओं को सभी भेद भाव भुलाकर भारत के लिए कार्य करना होगा। हम एक रहे है और एक रहेंगे ऐसा संकल्प हमें आज इस हिंदू सम्मेलन में लेकर जाना है।अखिल भारतीय सह गो सेवा प्रमुख नवल किशोर ने कहा कि हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं, बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यतागत पहचान है। भारत और हिंदू पर्यायवाची हैं, और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसकी संस्कृति पहले से ही यह दर्शाती है। भारत में कोई भी “अहिंदू” नहीं है क्योंकि सभी के पूर्वज एक ही हैं। यह सभी भारतीयों को ‘हिंदू समाज’ का हिस्सा मानता है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने बताया कि हिंदू समाज को संगठित करके भारत माता की महिमा के लिए काम करना है। यह समाज को आत्म-सम्मान और शक्ति के साथ खड़ा करना चाहता है, जैसा कि आज़ादी से पहले के भारत में नहीं था। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनंद मोहन ने आभार व्यक्त किया और हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह हरीश, जिला प्रचारक प्रवीण,जिला कार्यवाह हेमन्त, अशोक राय, रमेश पटेल,राज,विवेकानंद,अजीत सिंह, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, दीपक देव, अंकित, राहुल मौर्य,आशुतोष त्रिपाठी, बृजेश सौरभ, राघवेंद्र, विजय पटेल, वीरेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय,बिपिन मिश्र, अभय, सतीश, दिनेश, ध्रुव शर्मा, मनप्रीत कौर, बीना श्रीवास्तव, नंदिनी, श्रेया, आंचल आदि उपस्थित रहे।