Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन पर जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल रूट मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में किए गए इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों और भीड़भाड़ के समय शांति बनाए रखना है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादर एवं क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव के नेतृत्व में थाना कछवा प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, चौकी प्रभारी कस्बा कछवा उपनिरीक्षक विनय दुबे, चौकी प्रभारी खैरा कछवा उपनिरीक्षक महेंद्र यादव सहित पर्याप्त पुलिस बल ने कस्बा कछवा के मिश्रित आबादी वाले हिस्सों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर विशेष सतर्कता बरती। लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कछवा थाना प्रभारी निरीक्षक ने अमरजीत चौहान कहा कि जनपद में शांति-व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस हर समय मुस्तैद है।