पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शंभूई के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नहर में गिरकर घायल हो गए जिसमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई , सूचना पर पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सैनी कोतवाली के गनपा का मजरा गुलामीपुर निवासी उत्तम सिंह पुत्र स्व अवधेश सिंह ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 नवंबर को उसका पुत्र दिवाकर सिंह उर्फ बेटूल सिंह अपनी बाइक से ससुराल अल्लीपुर बोधी का पुरवा जा रहा था , बेटूल जैसे ही शंभूई नहर के पास पहुंचा तभी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया , हादसे में बाइक सवार बेटूल का पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया सूचना पर मौके पर पहुंचा और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल से एसआरएन प्रयागराज ले गए जहां इलाज के दौरान 29 नवंबर की रात उसके पुत्र की मौत हो गई , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *