Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी की सराहना
FATEHPUR NEWS: जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र सैयदबाड़ा की आशा कार्यकर्ता इशरतुन को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सर्वाधिक संभावित मरीजों की निक्षय आईडी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशा कार्यकर्ता इशरतुन को प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी आशाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर निक्षय पोर्टल पर समयानुसार आईडी बनवाकर अभियान को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम में अजीत सिंह एसटीएस, जिला लेखाकार प्रशांत चतुर्वेदी एवं मोहम्मद फैज टीबीएचवी मौजूद रहे। अधिकारीगणों ने आशा कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा लेने की बात कही।