Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

28 जनवरी 2026 से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश में कोटेदारों की आय बढ़ाने एवं लाभांश वृद्धि की मांग को लेकर शुक्रवार को फतेहपुर ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद पंजीकृत के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान एवं कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष निर्मोही उमेश त्रिवेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश में उचित दर विक्रेताओं द्वारा शासन की नीतियों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण किया जाता है। कोरोना काल में कोटेदारों ने स्वयं के स्वास्थ्य की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क राशन वितरण किया, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ई-पास मशीन से वितरण के साथ-साथ कोटेदारों ने आयुष्मान कार्ड, किसान रजिस्ट्री, एस.आई.आर., मतदाता सूची संशोधन आदि कार्यों में भी सहयोग दिया। इसके बावजूद प्रदेश में कोटेदारों को मात्र ₹90 प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में कहीं अधिक दरें निर्धारित हैं।
संगठन ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में भी इसी प्रकार न्यूनतम आय गारंटी व लाभांश बढ़ाया जाए, ताकि महंगाई के दौर में कोटेदार अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से कर सकें। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 28 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं विधान सभा घेराव किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान उमेश निर्मोही, नितिन कुमार, पंकज वर्मा, हरि मिलन सिंह, बृजनंदन सिंह, मिथिलेश कुमारी, अमित कुमार, धनपतिया, फूलमती, अर्चना, दिलीप सिंह, रामकिशोर, भरत साहू, राजेश कुमार, ज्ञानमती, लक्ष्मी लाला, रामनरेश, बुद्धि विलास सातो, राजेंद्र सिंह सातो, समर सिंह सातो, पूजा देवी, मोहम्मद इस्माइल, अविनाश चंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।
अन्य राज्यों में लाभांश तुलना
हरियाणा – ₹200 प्रति क्विंटल
गोवा – ₹220 प्रति क्विंटल
केरल – ₹200 प्रति क्विंटल
दिल्ली – ₹200 प्रति क्विंटल
गुजरात – ₹20,000 तक न्यूनतम आय गारंटी