Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम सचिवों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार पाँचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर मौजूद ग्राम सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, खजुहा ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम सचिव अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भी धरने पर बैठे रहे। दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का विरोध किया गया और कहा गया कि मूल कार्यों के अलावा अन्य विभागों का अतिरिक्त बोझ उचित नहीं है। धरने के दौरान नारेबाजी कर अपनी नाराजगी भी जताई गई। ग्राम सचिव विनोद वर्मा ने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में सरकार को अवगत कराया जा चुका है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, धरना इसी तरह चलता रहेगा। इस मौके पर ग्राम सचिव जितेंद्र पटेल, रवि पटेल, गौरव सोनकर, धर्मेंद्र यादव, उमेश कुमार, प्रमोद वर्मा, शिव प्रकाश सिंह, अर्पिता दुबे, विजय कुमार, रणधीर सिंह, नीरज सिंह, संजय सिंह, विवेक उत्तम, आर.के. पाल, शिवानी मिश्रा, संदीप कुमार, राजकुमार पटेल, पंकज कुमार, ललित वर्मा, अरुण कुमार, उत्तम, कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राम सचिव मौजूद रहे।