डॉ. अंशुल जैन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर का अध्यक्ष मनोनीत

JHANSI NEWS: एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में वैश्विक शैक्षणिक मानकों को एकरस एवं उच्च स्तर पर स्थापित करने हेतु कार्यरत इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर द्वारा झाँसी के वरिष्ठ विशेषज्ञों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झाँसी के एनेस्थीसिया विभाग के प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) अंशुल जैन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झाँसी की डॉ. छवि सेठी को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *