Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विश्वसनीय और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा का प्रतीक बन रहा यथार्थ JHANSI NEWS: झाँसी-ओरछा रोड पर स्थित यथार्थ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे मरीजों को सही समय पर उपचार और राहत मिल रही है। विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड धारकों को लाभ पहुँचाने में अस्पताल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अस्पताल का प्रबंधन मरीजों को घर जैसा माहौल देने पर जोर देता है, जिससे मरीजों को मानसिक और शारीरिक रूप से आराम मिलता है। इसके अलावा, अस्पताल समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प और जांच का आयोजन करता है, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें। मल्टी-स्पेशियलिटी यथार्थ हॉस्पिटल को फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नितिन चौधरी और जनरल मैनेजर विकास कुमार के कुशल नेतृत्व में लगातार नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जा रहा है। कई ऐसे मरीज हैं जिन्होंने पहले जीवन की आशा छोड़ दी थी, लेकिन यथार्थ हॉस्पिटल में सही इलाज और देखभाल के बाद उन्हें पुनः जीवनदान मिला। हॉस्पिटल की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि समर्पित चिकित्सक, आधुनिक सुविधाएँ और मरीज के प्रति संवेदनशीलता मिलकर किसी भी रोगी के जीवन को नई दिशा दे सकती हैं। यथार्थ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल न केवल झाँसी-ओरछा रोड के निवासियों के लिए स्वास्थ्य का केन्द्र बन गया है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में विश्वसनीय और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा का प्रतीक भी बनता जा रहा है।