सूरज प्रसाद राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक

JHANSI NEWS: जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अभियानों के तहत तथा पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झाँसी महानगर स्थित सूरज प्रसाद राजकीय इंटर कॉलेज में महिला थाना अध्यक्ष रजनीबाला एवं उनकी मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में टीम द्वारा छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न महिला हेल्पलाइन सेवाओं—112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930, 181—के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्ध पेंशन योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना आदि सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने के तरीके भी समझाए गए। महिला थाना अध्यक्ष रजनीबाला ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हमेशा उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने में संकोच न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *