Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) क्षेत्राधिकारी ने पचपेड़वा थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा थानों के अभिलेखों की स्थिति व कार्यशैली का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर 04 और 08, आर्म्स एम्युनिशन व मालखाना से संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के समस्त रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यालय, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, शस्त्रों की व्यवस्था, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, मेस, सीसीटीएनएस (अपराध एवं आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली) और बैरक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को अतिशीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।