गन्ना लदा ट्रक पलटा:निघासन-पालिया हाईवे पर चालक ने कूदकर बचाई जान, बाइक सवार बाल-बाल बचा

LAKHIMPUR KHERI NEWS: निघासन-पालिया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को एक गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुई। हादसे में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि बाइक सवार भी सुरक्षित रहा।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर निघासन के दुबहा गन्ना सेंटर से ट्रक गन्ना लादकर पलिया की चीनी मिल जा रहा था। खैरहनी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के पास अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया।टक्कर से बचने के लिए चालक ने ट्रक को मोड़ा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही हाईवे पर भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद सड़क पर गन्ने का ढेर बिखर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *