Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सशस्त्र सीमा बल की 70वीं वाहिनी, लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में “स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत एफ समवाय रमपुरवा RH के ग्राम–फकीरपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा डी समवाय बरसोला के ग्राम–बरसोला कला में व्यापक एवं प्रभावी स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं के आसपास, खेल मैदान, मार्गों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे को हटाया गया। समवाय कर्मियों ने गाँव की गलियों में स्वच्छता रैली भी निकाली और बच्चों एवं ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम के दौरान वाईब्रेंट व्हिलेज फ़क़ीरपूरी एवं बरसोला कला में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने झाड़ू लगाकर, कूड़ा एकत्रित कर तथा आस-पास की झाड़ियों की कटाई कर स्वच्छता का वास्तविक संदेश दिया। साथ ही लोगों को खुले में कचरा न फेंकने, गंदे पानी को इधर-उधर न बहाने, प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान तथा रोजमर्रा की स्वच्छता आदतों के बारे में विस्तार से समझाया गया। एफ एवं डी समवाय के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बताया कि स्वच्छता मात्र एक अभियान नहीं बल्कि अपने राष्ट्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने हेतु सतत सामाजिक जिम्मेदारी है। सशस्त्र सीमा बल का उद्देश्य सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों में सामाजिक विकास, स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। इस अवसर पर 70वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी, श्री मुकेश कुमार गौतम ने संदेश दिया कि “स्वच्छता को आदत रूप में ढाले और हम रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर लें, तो न केवल हमारा वातावरण स्वच्छ होगा, बल्कि आगामी पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित होगा । जी कि हमारा मजबूत समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अन्यंत आवश्यक है । SSB समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर ऐसी जनहितकारी गतिविधियों को आगे भी निरंतर जारी रखेगी।”अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और SSB के प्रयासों की सराहना की। इस संयुक्त पहल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को नए स्तर तक पहुँचाया ।70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का यह प्रयास समाज और बल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत बनाता है तथा सामुदायिक विकास को दिशा प्रदान करता है।