Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए माननीय ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा जी ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की घोषणा की है यह योजना एक दिसंबर से शुरू होकर तीन चरणों में रहेगी खास बात यह है कि पहली बार न केवल बकाया लगने वाला ब्याज यानी सरचार्ज माफ किया जाएगा बल्कि बकाया मूलधन में भी राहत दी जाएगी। ओटीएस को ‘बिजली बिल राहत योजना-2025’ बताते हुए अधिशाषी अभियंता रवींद्र कुमार ने जानकारी साझा की। रविंद्र कुमार ने बताया कि योजना तीन चरणों में लागू होगी, जिसका पहला चरण एक दिसंबर से, दूसरा चरण एक जनवरी से और तीसरा चरण एक फरवरी से लागू होगा। ओटीएस के लाभ भी तीन चरणों में रहेगा उन्होंने कहा कि यह योजना जनता के लिए सरकार का उपहार है और जनसहभागिता से जुड़ी अभूतपूर्व पहल है। सरकार की मंशा है कि कोई भी उपभोक्ता बिजली बिल के बोझ तले दबा न रहे और साथ ही राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था आर्थिक रूप से सुदृढ़ बने। योजना से जहां सरकारी खजाने में राजस्व का इजाफा होगा, वहीं घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।ब्याज में 100% और मूलधन में 25% की मिलेगी छूटरविंद्र कुमार के अनुसार योजना के तहत अगर कोई उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल एकमुश्त जमा करता है तो उसे सरचार्ज में 100 प्रतिशत के साथ-साथ बकाए के मूलधन में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मूलधन में यह छूट हर चरण में अलग-अलग होगी। पहले चरण में 25%, दूसरे चरण में 20% प्रतिशत और तीसरे चरण में 15% प्रतिशत जो उपभोक्ता दिसंबर माह में पंजीकरण कर भुगतान करेंगे, उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। अधिशाषी अभियंता रवींद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे योजना का लाभ पहले ही चरण में लेकर ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठाए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार यादव व स्टाफ की मौजूदगी रही साथ ही दौलतापुर लोधपुरवा बम्बहनपुर खैरानी दुबहा दुर्गापुरवा नंदपुरा सहित दर्जनों गांवों में कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।योजना से इन्हें मिलेगा लाभ –
दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को। एक किलोवॉट के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को। बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण राशि के मामलों में प्रथम चरण में राजस्व निर्धारण में 50% द्वितीय मे 45% एवं तृतीय चरण में 40% की छूट मिलेगी ।क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार ओटीएस में पहली बार न केवल बकाया लगने वाला ब्याज यानी सरचार्ज माफ किया जाएगा बल्कि बकाया मूलधन में भी राहत दी जाएगी पहली दिसंबर से योजना शुरू होकर अगले वर्ष फरवरी तक चलेगी – “रविंद्र कुमार” अधिशाषी अभियंता।