एस आई आर अभियान के तहत तेजी से हो रहा है मतदाता पुनरीक्षण व शुद्धिकरण

LAKHIMPUR KHERI NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विगत चार नवम्बर से मतदाता पुनरीक्षण व उसका शुद्धिकरण का पूरे भारतवर्ष मे अभियान चलाया जा रहा है जो कि आगामी ग्यारह दिसम्बर तक बृहद अभियान चलाकर इसका शुद्धिकरण किया जाना है। जिसके तहत लखीमपुर ब्लाक व तहसील क्षेत्र के गांव भल्लिया टेडवा व रजौरा के भाग संख्या 46 उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भल्लिया मे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसमे कुल मतदाता 1050 है जबकि वहां बूथ लेवल अधिकारी रामदेवी, मंजुला शुक्ला,सुनीता पाण्डेय व माया देवी ने कडी मसक्तत के पश्चात लगभग 900 मतदाताओ के फार्मो का शुद्धिकरण कर डाटा फीड किया जा चुका है। इसके साथ ही आगामी ग्यारह दिसम्बर तक शेष बचे मतदाताओं का शुद्धिकरण कर डाटा फीड किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *