अलीगढ़ के अरबाज बने राज्य स्नूकर चैंपियन

प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ी अतिथियों के साथ

लगातार दूसरे साल जीता राज्य स्नूकर का खिताब
PRAYAGRAJ NEWS: अलीगढ़ के मोहम्मद अरबाज ने लखनऊ के पूर्व राज्य चैंपियन आयुष मित्तल को 5-3 से हराकर राजा राम कुमार भार्गव स्मृति उत्तर प्रदेश राज्य बिलियर्ड्स और स्नूकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। अरबार ने लगातार दूसरे साल यह खिताब जीता। उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन (यूपीबीएसए) के तत्वावधान में बिशप जॉर्ज स्कूल और कॉलेज में शुक्रवार को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गत विजेता अलीगढ़ के मोहम्मद अरबाज ने पहले फ्रेम में 66-19 की बढ़त बना ली। आयुष ने दूसरे फ्रेम में अच्छी वापसी 83-6 से जीता। इसके बाद तीसरे  और चौथे फ्रेम में 81-39 और 57-39 से जीत दर्ज करके 3-1 की बढ़त बना ली। अरबाज ने पांचवें फ्रेम में रक्षात्मक और आक्रामण का मिश्रण करते हुए 61-18 से, छठवां फ्रेम 55-47 से जीतकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। सातवां फ्रेम 88-47 से और आठवां फ्रेम 61-53 से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
इससे पूर्व खेले गये पहले सेमीफाइनल म मोहम्मद अरबाज़ ने विनायक अग्रवाल को 4-2 से हराया और दूसरे सेमीफाइनल में आयुष मित्तल ने अक्षय कुमार को 4-2 से हराया।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि यूपीबीएसए के अध्यक्ष कुश भार्गव और विशिष्ट अतिथि नितिन कोहली, सचिव सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल, बाल भारती स्कूल के अध्यक्ष जफर बख्त ने पुरस्कार वितरित किये। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफ़ी और प्रमाण पत्र के साथ एक लाख की पुरस्कार राशि दी गई।
पीसीएसए के अध्यक्ष अली बख्त ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह् भेंट किया को सम्मानित किया। पीसीएसए के सचिव विनायक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विनायक ने बताया कि प्रतियोगिता के शीर्ष आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। समापन समारोह में सेंट ज़ेवियर स्कूल के निदेशक रजनीश मोहन, सिविल लाइंस के पार्षद पंकज जायसवाल, संगम नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. मोबिन खान, आमिर रईस, रोहित, सत्यांग सिंह, अनुभव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *