Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: ईरिक्शा चालक के यहां रात में चोरों ने रिक्शा को घर से कुछ दूर लेकर ईरिक्शा से उसकी सारी बैट्री उठा ले गए।। पीड़ित ने थाने में तहरीर भी दी और चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया और पीड़ित को प्रतिदिन थाने दौड़ा रही है। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज वार्ड नम्बर 15 लक्ष्मीगंज का रहने वाला सुधांशु द्विवेदी पुत्र जय प्रकाश द्विवेदी ईरिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है।बीते 30 नवम्बर को एकदम तड़के सुबह करीब ढाई बजे चोर उसके घर के सामने से उसका ईरिक्शा उठा ले गए और घर से कुछ दूरी पर हीरागंज-झीगुर तिराहा वाली सड़क के किनारे ईरिक्शा की चारों बैट्री खोलकर भाग गए और ई रिक्शा को वही पर छोड़ दिया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना देने के साथ थाने पर तहरीर भी दिया लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही चोरी का खुलासा करने के लिए कोई प्रयास किया। ऐसा लग रहा है कि थाने में जाने के बाद पीड़ित की तहरीर थाने में ही दफन हो गई है। इस संबंध में सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने भी वही जवाब दे दिया कि जांच करके कार्यवाही की जाएगी। सबसे मजे की बात तो यह है कि पुलिस घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी जांच करने की ही बात कह रही है।