बाबा साहब आम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि-रामकृपाल

PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड सांगीपुर की ग्राम पंचायत मंगापुर में शनिवार को बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकृपाल पासी ने कहा कि बाबा साहब का सामाजिक न्याय और समानता के अधिकार का संघर्ष आज भी प्रेरणास्पद है। कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए वीरेन्द्र कुमार सरोज ने कहा कि बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग के ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने किया। इस मौके सुरेश सरोज, जगजीवन कोरी, गयादीन चौधरी, सुरेन्द्र सरोज, विन्देश्वरी प्रसाद, अरविंद यादव, नन्हें गौतम आदि ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *