मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत अमेठी की चारों तहसीलों में स्वावलम्बन कैंप आयोजित

AMETHI NEWS: जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज जनपद अमेठी की सभी चार तहसीलों—गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई—में स्वावलम्बन कैंपों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के अंतर्गत आयोजित किया गया। कैंपों में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन—की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही पंपलेट और मिशन शक्ति फोल्डर वितरित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कैंपों में पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र भी भरवाए गए, जिनमें तहसील तिलोई से 19 आवेदन, अमेठी से 22 आवेदन, गौरीगंज से 123 आवेदन, मुसाफिरखाना से 09 आवेदन प्राप्त हुए। सभी 173 आवेदनों पर विभाग द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112—की जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम व बाल विवाह रोकथाम संबंधी जनजागरूकता भी कराई गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से जुड़ी सभी टीमें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *