Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विश्व बंधुत्व और समानता की प्रतिमूर्ति थे बाबा साहब अम्बेडकर- डा. प्रमोद कुमार सिंह
JAUNPUR NEWS: बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जैसी महान विभूतियां बार बार जन्म नहीं लेती है, अम्बेडकर जी का सिद्धांत भारत समेत सम्पूर्ण विश्व को समानता और प्रेम का मार्ग दिखाता है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर तिराहे के पास उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह ने कहा कि भारत का संविधान देश की एकता, समानता, स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार देशवासियों को प्रदान करता है, यह सभी संवैधानिक अधिकार संविधान निर्मात्री सभा के साथ संविधान शिल्पी साबित साहब भीमराव अम्बेडकर जी की देन है। भारत का मजबूत लोकतंत्र और जनता को मिले मताधिकार भीमराव अम्बेडकर की बुद्धिमत्ता और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। डा. प्रमोद सिंह ने आगे कहा कि उनका संदेश है कि देश हर गरीब दबा कुचला, दलित पिछड़ा और अगडा सबको एक समान अधिकार मिले, सब शिक्षित हो, सब पढ़ें और सब बढे का क्रांतिकारी सूत्र बाबा साहब सोच का परिणाम है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि डा. अंबेडकर के संविधान को बचाना हर देशवासियों का परम कर्तव्य है, उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर ही देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, इरशाद ख़ान, अरुण शुक्ला,विनय तिवारी, राकेश मिश्रा, सभासद सहनवाज मंजूर,एडवोकेट शैलेन्द्र यादव, एडवोकेट प्रेम चंद्र मौर्य,वरुण शंकर चतुर्वेदी आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मो. ताहिर,एडवोकेट अभिनव सिंह सनी,अज़ीम शेख,विनय विश्वकर्मा,इक़बाल आदि उपस्थित रहे ।