Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बाबा साहब का 70वा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया ।अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा डॉ बीआर अंबेडकर ने अपने अदम्य संघर्ष, अटूट संकल्प और दूरदर्शी विचारों से शोषित-पिछड़े वर्गों, अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों, सम्मान और समता की ऐसी अटूट नींव रखी, जिसने भारत को एक आधुनिक, न्यायपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की दिशा दी। प्रदीप कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने नए और आधुनिक भारत की वह आधारशिला रखी, जहाँ समानता, सभी प्रकार की अवसर की समानता, स्वतंत्रता का अधिकार, बंधुत्व की भावना और सामाजिक समरसता केवल आदर्श नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का अनिवार्य मूल्य बन सके। राजेश यादव एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब का चिंतन, समाज सुधार की उनकी दृष्टि और न्याय के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को एक समतामूलक, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करती रहेगी। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।