Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ‘मुन्ना‘ की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर समाज के दलित दबे, कुचले, शोषित, वंचित, पीड़ित मजलूमों को न्याय दिलाने का कार्य किया। संविधान में कमजोर वर्गों के लोगों को आरक्षण की व्यवस्था दिलाकर उन्हें मजबूत होने का मौका दिया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारतीय, आशीष यादव, अनीस खान, सत्यप्रकाश यादव, अशोक यादव, संतोष गोयल, मेवालाल प्रजापति, सियाराम जैसल, धनन्जय सिंह, अरशद अली, रामराज यादव, रमाशंकर कोल आदि मौजूद रहें।