कांग्रेस पार्टी ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: घुरहुपट्टी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने बाबासाहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।  इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू, कांग्रेस नेता राजधर दुबे, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, मोहित मिश्रा, संदीप तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, विजय कुमार, अशोक गुप्ता, कपिल कुमार सोनकर, विजय दुबे, पहाड़ी संजय कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *