बिजली विभाग ने लगाया कैंप, बकायेदारों ने जमा किया बिल

KALWARI/MRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैकरी में शनिवार को दोपहर में बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। जिसमें बिजली विभाग द्वारा बिल में छूट के बारे में उपभोक्ताओं को बताया गया। कुछ बड़े बकायेदार विभाग द्वारा दिए जा रहे छूट का फायदा उठाते हुए बिल जमा किए। कुछ उपभोक्ताओं ने अपने निरंतर चल रहे बिल को भी छूट के माध्यम से जमा किए। क्षेत्रीय लाइनमैन राजकुमार ने बताया कि छूट के तहत लगाए गए कैंप में लगभग 8 से 10 बड़े बकायेदारों ने अपना बिल जमा किया। और साथ ही छोटे बकायेदार उपभोक्ता भी अपना बिल जमा किए। उन्होंने बताया कि ज्यादा बिल बकाया होने की स्थिति में उनकी बिजली काट दी जाएगी।  इस मौके पर अवधेश कुमार सिंह (जे ई), रामसजीवन सिंह (टी जी 2), राजकुमार, दिनेश मौर्य, ईश्वर, अंकित सहित कई विभागीय कर्मचारी तथा उपभोक्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *