चोरी का आभूषण व नगदी रूपए के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार निवासी अभिषेक यादव ने थाना जिगना में 4 दिसंबर 2025 को अपने घर में रहने वाले 3 किरायेदारों पर शक के आधार पर 21-25 नवंबर 2025 के बीच घर में रखे आभूषण और 35 हजार रुपये नकदी चोरी के मामले में लिखित तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 368/2025 धारा 305 (a) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए  थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को उप निरीक्षक रामबचन यादव व लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत बाबा कांग्लेश्वर नाथ मंदिर ग्राम यादवपुर के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों अरविन्द कुमार साहू पुत्र गोकुल प्रसाद साहू निवासी बारा हवेली खालसा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी, 2.चन्द्रभूषण उर्फ मोती यादव पुत्र रामआसरे यादव व 3.शिव प्रताप यादव उर्फ शिवा पुत्र संकठा प्रसाद यादव निवासीगण बिहसड़ा कला थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चोरी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित आभूषण सोनारी डिब्बी में 1 सिकड़ी(पीली धातु), 02 अंगूठी(पीली धातु), 1 जोड़ी पायल(सफेद धातु), 1 जोड़ी झुमका(पीली धातु), 1 जोड़ी मीना(सफेद धातु) व ₹ 1160 नकद बरामद किया गया तथा अभियुक्त शिव प्रताप यादव उपरोक्त के पासे उपरोक्त बरामदगी के अतिरिक्त 1 अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। थाना जिगना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *