मंजर की गेंदबाजी से वासियाबाद यूथ एकादश जीता

फोटो-मंजर इकबाल को मैन ऑफ द मैच देते डॉ. वजाहत हुसैन (दायें)

PRAYAGRAJ NEWS: वासियाबाद यूथ एकादश ने एआर टेक्नोलॉजी को पांच विकेट से हराकर स्वर्गीय मोहम्मद यूनुस खान टी-20 त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किय। इस जीत पर मंजर इकबाल की अचूक गेंदबाजी (4-0-13-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में एआर टेक्नोलॉजी ने 18.1 ओवर में 138 रन (दाऊद खान 39, प्रियांशु यादव 37, मोहम्मद अरबाज 22, मंजर इकबाल 5/13, रविंद्र आनंद 2/19) बनाए। जवाब में वसीयाबाद यूथ एकादश ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन (इमरोज अली 37, गौरव मध्यान्ह 29 नाबाद, रिशद खान 28, मोहम्मद आसिम 25 नाबाद, प्रियांशु यादव 2/17, हैदर हुसैन 22, गौरव पाठक 1/37) बना लिए। मैच के बाद डॉ. वजाहत हुसैन ने मंजर इकबाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *