हम्माद ने दौलत हुसैन को जिताया

1-फोटो-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते क्रिकेट कोच देवेश मिश्र 2-फोटो-मोहम्मद हम्माद

PRAYAGRAJ NEWS: मोहम्मद हम्माद के हरफनमौला प्रदर्शन (40 रन एवं 5.3-2-17-6) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज में बीसेट क्लब को 51 दिन से हराकर यश हॉस्पिटल क्रिस्टल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने शनिवार को अपने मैदान पर 25.5 ओवर में 108 रन (मोहम्मद अहमद 40, अरबाज खान 12, प्रियांशु 3/19, पीयूष यादव 3/22, आकाश वैभव 2/21, प्रेरक पाल 2/11) बनाए। जवाब में बीसेट क्लब की टीम 14.3 ओवर में 57 रन (शिखर 12, मोहम्मद हम्माद 6/17, अल्तमश 2/10 पर सिमट गई। मैच से पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव परवेज आलम ने उनका स्वागत, क्रिकेट कोच मोहम्मद रिजवान ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *