Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदागंज में शनिवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों का पहुँचना शुरू हो गया था। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवा साथियों ने मिलकर बड़े भावपूर्ण माहौल में बाबा साहब को याद किया।कार्यक्रम की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ने की। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी क्रमवार पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि बाबा साहब केवल भारत के ही नेता नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के लिए उनके द्वारा दिया गया योगदान विश्व इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जिस भारत का सपना देखा था जहाँ हर नागरिक को बराबरी, शिक्षा और सम्मान मिले उसी रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची याद है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि बाबा साहब का संविधान निर्माण में योगदान हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। उनके विचार आज भी युवाओं को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर उदय गौतम, बृजेश विद्यार्थी, नगर के कई सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड सदस्यों और युवा साथियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया कार्यक्रम का संचालन स्थानीय युवा प्रतिनिधियों ने किया और अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा साहब को याद किया।