सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में टीकाकरण उत्सव अभियान की हुई समीक्षा बैठक

टीकाकरण से छूटे बच्चो का कराये टीकाकरण-डा0 हिन्द प्रकाश मणि
KAUSHAMBI NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में माह दिसम्बर से चल रहे टीकाकरण उत्सव अभियान की सांय कालीन समीक्षा बैठक बुलाई गई। जिसमे समीक्षा के दौरान जीरो से 5 साल तक के बच्चों को टीकाकरण से अच्छादीत करने हेतु निर्देशित किया गया नोडल अधिकारी व उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हिन्द प्रकाश मणि के द्वारा बताया गया कि इस दौरान 1 से 31 दिसम्बर तक नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। छूटे बच्चों का सत्र स्थल पर टीकाकरण किया जाएगा टीका उत्सव के तहत पेंटा-1, एमआर-1 और एमआर-2 के छूटे हुए बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ब्लॉक में लगभग दो हजार बच्चे ऐसे हैं जो किसी न किसी टीके से वंचित हैं। इस अभियान का उद्देश्य सभी छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाना है। और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत, सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में उन बच्चों की विशेष सूची ड्यू लिस्ट तैयार करवा ले जो टीकाकरण से वंचित है। सत्र से एक दिन पहले, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से सभी अभिभावकों को बुलावा पर्ची भेजेंगी और उन्हें सत्र स्थल पर लाकर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी। इसके अतिरिक्त, अपने क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति की बैठकें भी आयोजित करे। इन बैठकों में उन माताओं और अभिभावकों को बुलाया जाएगा जिनके बच्चे किसी टीके से वंचित है। उन्हे पूर्ण टीकाकरण के लाभों से अवगत कराया जाएगा और बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। अधीक्षक डा0 मो0 सऊद ने कहा कि जिन परिवारों द्वारा टीकाकरण का विरोध किया जाएगा, उनके बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद ली जाएगी इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी के द्वारा टीवी मुक्त अभियान एनसीडी स्क्रीनिंग ई संजीवनी सैम मैंम बच्चों के चिन्ह्यांकन और उनका रेफरल आदि पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह चंदेल, सहायक शोध अधिकारी धीरेंद्र सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर रोहिणी त्रिपाठी, नायाब राम, ज्ञानेंद्र पांण्डेय, गावी संस्था से सुधीर कुमार, अजय कुमार, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से ब्लाक क्वार्डिनेटर रविंद्रनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *