Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन और अवधेश पांडेय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के कुशल मार्गदर्शन तथा खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां राजीव प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में बी.आर.सी. सरसवां में दिव्यांग बच्चों के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर व विशिष्ट अतिथि धर्मराज मौर्य जिलाध्यक्ष भाजपा तथा प्रतिभा कुशवाहा सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. उपकरण वितरण कैंप में परिषदीय विद्यालयों तथा पीएमश्री विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया किया।उपकरण वितरण कैंप में अस्थि दिव्यांग बच्चों के लिए 23 ट्राई साइकिल, 08वैशाखी, सीपी बच्चों के लिए 21व्हीलचेयर तथा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए 09 ब्रेल किट, 04 स्मार्ट केन और मानसिक मंदित बच्चों के लिए 53 एमआर किट तथा श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए 18 श्रवणयन्त्र का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और उपकरणों के रखरखाव का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उपकरण पाकर बच्चे अति उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सरसावा राजीव प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह तथा एलिम्को कानपुर से आए विशेषज्ञ डॉ रामानंद व ऑडियोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत पाण्डेय, एआरपी राजेश सिंह व समस्त स्पेशल एजुकेटर एवं फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहे|