Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को याद करते हुए संविधान के मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दो मिनट का मौन रखकर किया गया।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और देश के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को समानता, न्याय और मानवाधिकारों की मजबूत बुनियाद दी। आज हमें उनके विचारों को याद करते हुए संकल्प लेना होगा कि हम संविधान के मूल्यों की रक्षा और हर कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने में सबसे आगे रहेंगे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. अंबेडकर का बनाया संविधान ही देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रियाज़ मनिहार, डॉ अरशद हबीब, मुनिराम गौतम, क़ाज़ी फैसल, अर्जुन कन्नौजिया, श्याम सुंदर, क़ाज़ी काशिफ, बेचन, धर्मराज गौतम समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोष्ठी का समापन बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संगोष्ठियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के संकल्प के साथ हुआ।