Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा रेवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई खेल स्पर्धा में लगभग 1288 खेल प्रतिभागियों ने खेल प्रतिभाग किया ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को खेलों में अवसर देने के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार इस वर्ष से न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया हर वर्ष पहले सांसद खेल स्पर्धा ब्लॉक एवं जिले स्तर पर आयोजित की जाती थी झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा द्वारा उक्त खेल स्पर्धा का आयोजन पहले न्याय पंचायत फिर ब्लॉक इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी सांसद खेल समन्वयक राकेश भदोरिया एवं देवेश तिवारी की देखरेख में न्याय पंचायत रेवन की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती के पूजा अर्चना के पश्चात फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया उद्घघाटन कर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि वर्तमान केंद्र एवं राज्य की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि ग्राम स्तर से भी खिलाड़ी खेलो में आगे बड़े और राज्य, राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करें उन्हें संसाधन एवं सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा वर्तमान सरकारों की यह एक अच्छी पहल है जो खिलाड़ियों को एक अच्छे मंच का अवसर प्रदान कर रही है अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान पवन प्रेम नारायण ने कहा खिलाड़ियों को खेलों से मानसिक, शारीरिक मजबूती तो मिलती ही साथ ही अब खेलों में रोजगार के अवसर भी खुल गए हैं संचालन करते हुए अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष हिरदेश ककवारा ने कहा खेलों से एकता और अनुशासन के साथ टीम भावना भी उत्पन्न होती है जिला पंचायत सदस्य अनिल राज ने कहा खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है जितना पढ़ना जरूरी है उतना खेलना जरूरी है स्काउट एंड गाइड की जिला सचिव किरन वर्मा ने कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है पढ़ने के साथ खेलों को भी महत्व देना चाहिए प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो ,वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सा कसी शतरंज, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं सम्मिलित की गई सब जूनियर वर्ग में कंपोजिट विद्यालय किशोरपुरा ने अपना परचम लहराते हुए कबड्डी खो खो , में जीत हासिल की, जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल रेवन के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी एवं खो-खो में जीत हासिल की जबकि रस्सा कसी मैं रेवन की टीम विजेता रही तथा गढ़वा की टीम उप विजेता रही बुडाई के बच्चों ने वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया बेरवई एवं ककवारा के छात्र छात्राओं ने दौड़ तथा शतरंज में सरायनीय प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की बुंदेलखंड पब्लिक स्कूल रेवन के छात्र छात्राओं ने शतरंज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में जीत हासिल की ,गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों ने खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवन की छात्र छात्राओं ने दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया, बजरंग क्लब के खेल प्रतिभागियों ने बैडमिंटन एवं फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया , महा चरन स्मारक के विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कबड्डी में सराहनीय प्रदर्शन किया, सभी विजेता उपविजेता खेल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया ब्लॉक एवं जिला स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया कार्यक्रम के दौरान अध्यापक प्रेम नारायण सिंह, दादा पूरनलाल आचार्य, वीरेंद्र कुमार पाठक, राजेश वर्मा प्रधानाध्यापक, मुकेश पटेल मंडल अध्यक्ष, जयप्रकाश पाल जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, संदीप पटसरिया मंडल उपाध्यक्ष, ब्रज किशोर पटेल जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग, मनीष लेखपाल वरिष्ठ नेता, संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष तोड़ी फतेहपुर, एडवोकेट रविकांत आर्य, संजय राजपूत, सर्वेश राय प्रधान, बरोरी प्रधान मनीष चौधरी, नरेंद्र पटेल पवन, लालू , अन्नपूर्णा आर्य राजेश कुमार, मनोज कुमार सीमा भारती ,उपस्थित रहे निर्णायक की भूमिका में विशाल कुशवाहा, अनूप कुमार सिंह ,मनोज सिंह, विनय कुमार ,पहलाद कुमार ,राघवेंद्र भारती, हिरदेश सिंह ,निमगानी मेंबर, शिवम यादव ,बलवान पटेल रविंद्र सिंह कीका, पीआरडी जितेंद्र सिंह रहे. कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी हिरदेश ककवारा ने किया अंत में आभार विशाल कुशवाहा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने व्यक्त किया.