Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मुफ्ती इमरान नदवी ने समाज सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया
JHANSI NEWS: मदरसा माहदुल मुआरिफ मस्जिद शहीदैन में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण का कार्य उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जनाब मोहम्मद तारिक साहब की देखरेख में तथा एसआईआर में आम जनता को सहयोग करने का कार्य मुफ्ती इमरान नदवी की निगरानी में संचालित किया गया। इसी क्रम में चल रहे एसआईआर सहायता केंद्र पर विशेष अभियान कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुफ्ती इमरान नदवी ने बताया कि बीते एक माह से दोनों कार्य लगातार संचालित किए जा रहे थे और आज औपचारिक रूप से उनका समापन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी किसी व्यक्ति को वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने या एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता की आवश्यकता होगी, तो हम और हमारी टीम पूरी तत्परता से सहायता के लिए तैयार रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि हमने अपना फर्ज़ अदा किया है और इससे हम तथा हमारी पूरी टीम पूरी तरह से मुतमईन हैं। हम आगे भी समाज की खिदमत के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। रब का शुक्र है कि उसने हमें इस काबिल बनाया।”
मुफ्ती इमरान नदवी ने अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हमारी टीम ने खिदमत-ए-ख़ल्क़-ए-ख़ुदा पूरे जुनून और शिद्दत के साथ निभाई है।”
टीम में शामिल सदस्यों
मुफ्ती अफ्फान असअदी, एडवोकेट इमरान, अफज़ल खान, निज़ाम, मज़हर अली, हाजी जमाल, हसन मोहम्मद, मज़हर शकील खान, समीर खान, वकार अंसारी, नदीम खान को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद व प्रशंसा दी गई।