बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कचहरी चौराहे पर माल्यार्पण, पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

JHANSI NEWS: कचहरी चौराहे पर संविधान के निर्माता, परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उनके साथ कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय झासिया कठेरिया (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी अनुसूचित जाति), सीताराम कुशवाहा (पूर्व प्रत्याशी, झाँसी), तनवीर आलम (नगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), संजय पाल, दर्शन सिंह, सीताराम यादव, प्रेम बाल्मीकि, रोहित सिंह पारीछा, रगवीर चौधरी, फारूक शेख आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *