परिणय सूत्र बंधन में बंधे पचपन जोडे, समूचे हंसारी में रहा उत्सव जैसा माहौल

बारात देखने सडक के दोनों ओर लम्बी कतारे लगाये घंटों खडे रहे लोग
JHANSI NEWS: सिद्धेश्वर बालाजी धाम मंदिर ट्रस्ट, राय परिवार हंसारी, कलचुरी समाज एवं भूतपूर्व सैनिकों के संगठन के तत्वावधान में हंसारी में आयोजित चतुर्थ विशाल सर्वजातीय कन्या विवाह महोत्सव में शनिवार को 55 जोडे दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे।पूरे हंसारी कस्बे में उत्सव का माहौल रहा।55 घोडों पर सवार होकर उ.प्र.राज्य परिवहन डिपो के सामने से पचपन डीजे के धुनों पर बज रहे मंगल गीतों की धुनों  झूमते निकल रहे बारातियों एवं घोडों पर सबार दूल्हों को देखने पूरे हंसारी कस्बे में सडक के दोनों ओर नगरवासियों ने  बारातियों के बीच घोडों पर सवार दूल्हे के मनोहारी रुप देख निहारे और उन्हें अपना आशीष दिया। मंचासीन विराजमान अतिथियों में कथा व्यास पं जितेंद्र भारद्वाज, भरत राय जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोट शिवहरे,पूर्व अध्यक्ष एड.उदय राजपूत,रवि शिवहरे धौलपुर, वरिष्ठ साहित्यकार निहाल चंद्र शिवहरे मौजूद रहे जिन्होंने नव दम्पत्तियों को शुभाशीष दिया। मुख्य यजमान पूजा नितेंद्र राय फौजी, सीमा अमित राय,हेमन्त राय,प्रशांत राय, धर्मेंद्र राय,मधुर राय,मुकेश राय ने सभी का स्वागत किया। आयोजक नितेंद्र राय फौजी ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन उनके लिये विशेष है क्योंकि आज उनका और उनके बेटे निशांत राय बाहुबलि का जन्मदिन है यह हमारे परिवार के लिये अनूठा एवं संखद संयोग है जब हम सब यहां पचपन बेटियों के हाथ पीले कर उनका आशीर्वाद  ले रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से फ्रिज,कूलर,मिक्सी,गोदरेज अलमारी, प्रेस,एलसीडी, गद्दे, कुर्सी टेबिल, मंगल सूत्र, बिछिया पायल,नाक की कील, साडी सैट आदि सामान सभी लोगों को उपहार स्वरुप भेंट किये गये। सभी नव दम्पत्तियों के पाणिग्रहण संस्कार हेतु अलग- अलग मंडप बनाये गये जिनमें विधि विधान से विद्वान आचार्यों द्वारा रीति रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया गया। संचालन जितेंद्र राय फौजी ने किया।इस मौके पर डा.चित्रलेखा कुशवाहा, प्रभात राय, बृजेंद्र राय बीरु, मोनू राय,मदन राय, रवि राय,कौशल राय आदि उपस्थित रहे।अंत में  नितेन्द्र राय फौजी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

……………………

Photo 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *