बंदरों को कराया भोजन, मानवता की मिसाल—पहल को जारी रखने का संकल्प

JHANSI NEWS: स्थानीय क्षेत्र में समाजसेवी पवन यादव (भोजला) द्वारा बंदरों को भोजन कराकर सराहनीय मानवता का परिचय दिया गया। ठंड के मौसम में भोजन की तलाश में भटक रहे बंदरों को देखकर उन्होंने यह पहल की, जिसमें उन्हें फल, अनाज व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस सामाजिक कार्य में हरीश चंद्र योगी बाबा भी उपस्थित रहे। दोनों समाजसेवियों ने बताया कि जानवर भी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी देखभाल करना हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक दिन की नहीं होगी, बल्कि आगे भी नियमित रूप से जारी रखी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने दोनों समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *