Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: बाबासाहेब के 70 वें परिनिर्वाण दिवस पर भाजपाइयों ने सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष झांसी महानगर के नेतृत्व में कचहरी चौराहा स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि द्वारा बाबासाहेब के योगदानों को याद करते हुये उनके परिनिर्वाण दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुधीर सिंह ने कहा कि बाबासाहेब सर्व समाज के सच्चे हितचिंतक थे उन्होंने सदैव शोषितों,पिछड़ों एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समान अधिकार और सामान भागीदारी की वकालत की,उन्होंने समाज को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने के अनेकों प्रयत्न किए।अपने जीवन काल में उन्होंने सदैव समाज में फैली विषमताओं,छुआछूत,जातिवाद , आदि कुरीतियों को मिटाने में अपने जीवन को समर्पित किया ।भारत के संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान के लिए सारा भारतवर्ष सदैव उनका ऋणी रहेगा। आज भाजपा नरेंद्र मोदी के सानिध्य में बाबासाहेब के मिशन को पूरा कर रही और आने वाले समय में प्रत्येक भारतीय सशक्त हो एक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा
उन्होंने कहा की बाबासाहेब भारतीय राजनीति एवं समाज सुधारक के रूप में वो प्रकाशपुंज थे जिनके जीवन से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि वो हमारे पथप्रदर्शक थे उनका जीवन एवं दर्शन हमारे लिए सदैव प्रेरणा का कार्य करेगा । इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, राजकांतेश वर्मा,अखिलेश गुप्ता,नंदकिशोर भिलवारे,अमित साहू, रानू देवलिया ,संजय आनंद, ओम बिहारी भार्गव,प्रमोद कुशवाहा,लखन कुशवाहा,संतराम पेंटर,प्रदीप गुप्ता,कपिल बिरसैनिया,चेतन ओझा, शिवम राय ,दीपक त्रिपाठी,राहुल कुर्ली , अमर सिद्ध,चित्रांक द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, अनूप करोसिया,आदर्श गुप्ता ,रजनी गुप्ता,रजनी वर्मा ,रूबी कुशवाहा,सोनम चौहान,अनुराग अहिरवार,ध्रुव राजपूत,भूपेंद्र सिंह ,धर्म करोसिया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की.