धान क्रय केंद्रों पर एडीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस; किसानों को दिलाया भरोसा

धीमी खरीद व अव्यवस्था पर केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस
चार केंद्र प्रभारियों को एडीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को तहसील सदर क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का गुरुवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण किया।  बी पैक्स बसहा व एसएस बसहा मुरादनगर गोदाम में संचालित धान क्रय केंद्रों पर अचानक पहुंचे एडीएम को देखकर केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों में खामोशी और तेजी दोनों दिखाई दी। इस दौरान डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खरीद प्रगति, तौल व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान कुछ केंद्रों पर खरीद में लापरवाही और प्रक्रिया में ढिलाई सामने आई। एडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने चार केंद्र प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या किसानों को परेशान करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपस्थित किसानों से एडीएम ने बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से धान बेचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक किसान को समय पर और बिना किसी परेशानी के धान खरीद की सुविधा उपलब्ध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *